रामपुर, मई 9 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बीते दिन भाजपा नेता की गाय का वध किया था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम में भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत की गौशाला से गोवंशीय पशु को चोरी कर उसका वध किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास किया। इस बीच गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल एक आरोपी शिवापुरम में बने खंडर के पास खड़ा है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.