चक्रधरपुर, मार्च 24 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा मछुआ टोली से इंदिरा चौक होते हुए मार्शल चौक तक सड़क निर्माण कार्य शुरु हो गया है। बतातें चलें की छह महीने पहले सड़क का टेंडर हुआ था। लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा था। वहीं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और वरीय पदाधिकारियों से बातचीत कर सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीण खराब सड़क एवं उससे उड़ने वाले धूल से काफी परेशान रहते थें। वहीं, जर्जर सड़क होने के कारण हमेशा सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। लोग जान जोखिम में डालकर इस मार्ग पर आवागमन कर रहे थे। वहीं सड़क निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीण सड़क निर्माण गुणवत्ता पूर्ण कराने को लेकर एकजुट हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.