चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम गागा टोला गुलरुवां में शनिवार की रात्रि 23 वर्षीय गुरुवारी बांदिया नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। जिसके बाद परिजनों ने महिला को गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद चिकित्सक ने मामले की जानकारी गोईलकेरा थाना को दिया। जिसके बाद रविवार को गोईलकेरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला गुरुवार बंदिया पति कुंवर सिंह बंदिया के दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चों को उसके पिता के घर में ही रखा हुआ हैं। इस संबंध में गोईलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने बताया कि हत्या के कारणों का अ...