चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- चक्रधरपुर(जमशेदपुर) ।पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा के लेमसाडीह के आसपास जंगल और पहाड़ी में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पांच किलो का आईईडी बम बरामद किया है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये इस बम को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एसपी आशुतोष शेखर ने यह जानकारी दी है। एसपी ने कहा कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन सहित के सारंडा और कोल्हान जंगल इलाका में सक्रिय होने की सूचना मिलने के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 और 203 बटालियन, झारखंड जगुआर तथा सीआरपीएफ 60, 197, 174, 193, 134 और 26 बटालियन के जवान शामिल हैं। सर्च अभियान के दौरान रविवार को गोईलकेरा लेमसाडीह के आसपास जंगल और पहाड़ी पर सर्च अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.