चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता गोईलकेरा थाना अंतर्गत डेरवां ईश्वर चौक के पास रविवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर नाला में घूसा गया। वहीं चालक ने कूद कर जान बचायी, जबकि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्धा को मामूली चोंटे आयी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर में एक ट्रैक्टर गोईलकेरा की ओर से आ रहा था और मनोहरपुर की जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया और चालक काफी नशा में था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे एक नास्तो होटल को तोड़ते हुये नाला में जा गिरा, वहीं ट्रैक्टर जब अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में गिर रहा था, उससे पहले चालक कूद गया, जिससे उसकी जन बच गई। वहीं अनियंत्रित ट्रैक्टर को आता देखकर सड़क के किनारे एक वृद्धा को लोगों ने खिंच कर उसकी जान बचायी। हलांकि वृद्धा के हाथम...