चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- गोइलकेरा: गोइलकेरा मेन रोड का निर्माण कार्य आखिरकार बुधवार को पूर्ण हो गया। इस सड़क से होकर गुजरने वाली 320D हाईवे गोइलकेरा बाजार को लेकर ग्रामीणों की लंबी प्रतीक्षा अब समाप्त हो चुकी है। कई दशकों से खराब और गढ़े हुए रोड के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की शिकायतें थीं कि गर्मी के मौसम में धूल और बरसात में नाली के पानी से तकलीफ होती थी, वहीं सर्दियों में बीमारी का भी सामना करना पड़ता था। इस कारण, कई बार ग्रामीणों ने अपने जनप्रतिनिधियों से शिकायत की और समाचार पत्रों के माध्यम से अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया।8 महीने पहले इस सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई थी, और अब आखिरकार मछुआटोली से इंदिरा चौक तक इस सड़क का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.