पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया- हरदा, हिटी।मरंगा थाना के गोआसी में मक्के की फसल को लेकर पुलिस- पब्लिक के बीच तीखी नोंकझोंक चली। जिसके बाद सदर एसडीओ पार्थ गुप्ता, सदर वन एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा एवं मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने स्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा- बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को अचानक पुलिस कर्मी पहुंचे और खेत में लगे मक्के की फसल को काटने लगे। जब ग्रामीणों ने फसल पकने पर स्वत: काट लेने की प्रार्थना के लिए गए तो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मरंगा थानाध्यक्ष ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिगृहित की गई है। जिस वक्त ग्रामीण फसल लगा रहे थे, उसी वक्त उन्हें मना किया गया था। उस वक्त ग्रामीणों ने कहा था कि अगर काम में लेट होगा तो हमलोगों को एक फसल का लाभ हो जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.