रिषिकेष, अक्टूबर 19 -- तीर्थनगरी में रविवार को गढ़वाल के लोगों ने बग्वाल पर्व धूमधाम से मनाया। क्षेत्रवासियों ने गाय की पूजा अर्चना की और उन्हें मंडुवे और चावल के पकवान का भोग लगाया। रविवार को ऋषिकेश के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी दीवाली को गढ़वाल के प्रमुख त्योहार बग्वाल के रूप में मनाया गया। लोगों ने घरों में अपनी गायों को नहलाकर उनकी पूजा-अर्चना कर उन्हें मंडुवे और चावल से बने पकवानों का भोग लगाया। गाय माता के सींग में सरसों का तेल लगाकर फूल मालाओं से सजाया गया। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने बताया कि पहाड़ में छोटी दीवाली को बग्वाल पर्व और दीपावली की ठीक 11 दिन बाद इगास बग्वाल पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रक्षाबंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को गाय के बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.