गढ़वा, फरवरी 12 -- रमना, प्रतिनिधि। थानांतर्गत परसवान गांव निवासी 32 वर्षीय अविनाश कुमार बुधवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। अविनाश मेराल थाना क्षेत्र स्थित गोंदा हाई स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल मैट्रिक की परीक्षा को लेकर गढ़वा में प्रतिनियुक्त हैं। उक्त संबंध में उनकी पत्नी सरिता देवी ने बुधवार शाम रमना थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार अविनाश बुधवार सुबह करीब छह बजे सुबह टहलने के लिए बहियार खुर्द की ओर घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौट सके । काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों का कहना है कि उनके पास रहने वाले दोनों मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। बताया जाता है कि अविनाश अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य है। शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.