सीतापुर, सितम्बर 13 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। गोंदलामऊ ब्लॉक में तेंदुए की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। शुक्रवार रात को गैथा गांव निवासी सचिन सिंह ने तेंदुए को देखा। सचिन मोटर साइकिल से गैथा महेशपुर मार्ग पर निमंत्रण में जा रहे थे। तेंदुआ देख वह घबराकर घर वापस भाग आये। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गयी। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग शुरू कर दी। सचिन ने बताया कि तेंदुए को देखते ही सचिव घबरा गए और तुरंत गांव लौट आए। उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रात में वन विभाग को भी सूचना दी गई। मिश्रिख रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ खेतों में कॉम्बिंग की लेकिन तब तक तेंदुआ कहीं जा चुका था, वहां उसके पग चिह्न मिले। टीम ने आसपास के क्षेत्र की गहन छानबीन की। वन...