जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से गाड़ाबासा सीपी समिति स्कूल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश साह ने की। महिला समिति की भागीदारी उल्लेखनीय रही। मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा कुमारी ने शिरकत की, जिन्होंने थाईलैंड में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मेराकी ट्रस्ट की सचिव रीता पात्रो एवं समाजसेविका अंजली श्रीवास्तव जज के रूप में शामिल हुईं। महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सावन क्वीन मिस बेबी, द्वितीय स्थान पर चंपा देवी और तृतीय स्थान पर करुना, जबकि प्रिंसेस क्वीन का खिताब खुशी कुमारी को मिला। कार्यक्रम में गोंड समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। अतिथियों व निर्णायकों का सम्म...