सिमडेगा, जनवरी 4 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा की बैठक रविवार को कोचेडेगा मांझीटोली में हुई। बैठक की शुरुआत नववर्ष की शुभकामनाओं और समाज के आराध्य देव बड़ादेव के स्मरण के साथ की गई। बैठक में मुख्य रूप से समाज की अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री विमला प्रधान उपस्थित थी। बैठक में समाज के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी समाज के लोगों के साथ साझा की गई। बैठक में पेसा कानून के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा भारत सरकार द्वारा तैयार की जा रही मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई। बैठक में बुजुर्गों एवं महिलाओं के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.