जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। गोंड समाज की ओर से बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में शनिवार को बड़ादेव महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता आयोजन दिनेश करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ से जुड़े सदस्य जुटे हुए हैं। शुक्रवार को समाज के सदस्यों ने मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। दिनेश साह ने बताया कि बड़ादेव महोत्सव के तहत गोगो पूजा के लिए गोपालगंज से काशी नाथ गोंडी जमशेदपुर पहुंच चुके हैं, जो पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा कराएंगे। पूजा में बैठने के इच्छुक लोग अध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। पूजा प्रत्येक सहभागी के देव के अनुसार की जाएगी। कार्यक्रम में गोटूल इंडिया के अध्यक्ष डॉ. संजय साह गोंड अपनी टीम के साथ, सीवान से डॉ. कन्हैया गोंड तथा गोंड ट्राइबल से अमर गोंड भी शहर पहुंच चुके ह...