महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। आजादनगर वार्ड में अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड के आवास पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड ने की। उन्होंने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। महारानी दुर्गावती के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं का स्मरण किया। उनके साहस, नेतृत्व और बलिदान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महारानी दुर्गावती सिर्फ गोंड समाज की नहीं, बल्कि पूरे देश की महान वीरांगना थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में अद्भुत नारी शक्ति का परिचय दिया और विदेशी आक्रांताओं से वीरता से लोहा लिया। जिला महामंत्री रमेश चंद गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने गोंडवान...