कुशीनगर, अगस्त 4 -- कुशीनगर, हिटी। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किए गए आग्रह को स्वीकार कर लिया गया है। शासन ने गोंड जाति के जिन लोगों का अनुसूचित जाति का पूर्व में जाति प्रमाण पत्र जारी हुआ है, उन्हें अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र बिना किसी रुकावट जारी करने का शासनादेश जारी किया है। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोंड ने रविवार को बताया कि गोंड/खरवार समाज का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीते 12 जुलाई को लखनऊ स्थित आवास पर मिला था। इस प्रतिनिधिमंडल ने जनजातीय समाज की समस्याओं के निदान के लिए आग्रह किया था, जिस पर त्वरित सुनवाई हुई। आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद उत्त...