महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, निज संवाददाता। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंगद गोंड ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और गोंड समाज के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सभी पदों पर जिम्मेदारियां स्पष्ट की जाएंगी और ग्राम अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष तक की नियुक्तियां संगठन की सहमति से होंगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन के विस्तार से गोंड समाज को एक नई दिशा मिलेगी और समाज के युवाओं को रोजगार, शिक्षा तथा राजनीतिक भागीदारी के अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही समाज की परंपराओं व सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान राकेश गोंड, उदयभान गोंड, राजकुमार गोंड, विनोद गोंड, संदीप गोंड, अमित श्याम गोंड, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.