सिमडेगा, जनवरी 19 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाकरबहार में दक्षिणी छोटानागपुर हेठगद्दी गोंड आदिवासी महासभा का 27वां वार्षिक सम्मेलन पारंपरिक गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक लोक नृत्य के माध्यम से स्वागत से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। सम्मेलन के अवसर पर समाज के बच्चों एवं युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भी समापन हुआ। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, खो-खो एवं कबड्डी जैसे खेल खेले गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में टिकेश्वेर भोय ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.