नई दिल्ली, अगस्त 6 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सोमवार शाम चलते शव वाहन से शव को स्ट्रेचर समेत नीचे फेंकने की घटना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के बालपुर जाट के पास चलते शव वाहन से हृदय लाल चौहान के शव को सड़क पर फेंकने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 20 अज्ञात मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर हाईवे जाम करने, भीड़ को उकसाने, शव का अपमान करने और माहौल खराब करने के आरोप में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। घटनाक्रम के मुताबिक 25 वर्षीय हृदयलाल चौहान की दबंगों की पिटाई के चार दिन बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। बीते सोमवार को परिजन लखनऊ से पोस्टमॉर्टम के बाद शव वाहन...