बागपत, जून 18 -- नंदनीनगर गोंडा में आयोजित हुई अंडर 15 कुश्ती प्रतियोगिता में छपरौली के पहलवानों ने शानदार खेल दिखाते हुए पदक प्राप्त किये। इन सभी का अखाड़े पर पहुँचने के बाद स्वागत किया गया। स्व. कृष्णपाल खलीफा के अखाड़े के पहलवानों ने अंडर 15 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। कोच धर्मेंद्र खलीफा ने बताया कि यह प्रतियोगिता नंदनीनगर गोंडा में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम भारवर्ग में कार्तिक ने स्वर्ण पदक, आर्यन ने 44 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, मोहम्मद शान ने 41 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक, बानी ने 42 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। सविता ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक, माही ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। पदक विजेता पहलवानों को कुश्ती कोच धर्मेंद्र खोखर, रिंकू, अमित कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.