नई दिल्ली, मई 26 -- यूपी के गोंडा जिले में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम के वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिले की एक महिला वीडियो में खुद के होने की बात कहते हुए छपिया थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद है। इस वीडियो को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गलत तरीके से राजनीतिक द्वेषवश वायरल किया है। वीडियो को गलत तरीके से वायरल कर उसे और भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। महिला का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष बड़े जैसे हैं। महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने से उसके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। एसओ संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों ...