बाराबंकी, फरवरी 6 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना के टिकुरी गांव निवासी मनोज (32) का शव गोंडा जिले में एक टाटा मैजिक गाड़ी के अंदर बरामद हुआ है। मनोज दो दिन पहले बुधवार को अपने घर से निकला था। शव गोंडा मेडिकल कॉलेज के पास मोंटी कार्लो शोरूम के सामने खड़ी गाड़ी में मिला। यह सूचना उसके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मनोज पुत्र शत्रोहन ने करीब दो वर्ष पहले किस्त पर टाटा मैजिक गाड़ी खरीदी थी और उसे भाड़े पर चलाता था। बुधवार को वह घर से दवा लेने के बाद अपनी बहन के घर गणेशपुर गया था। इसके बाद वह कहीं और चला गया था। बुधवार को घर से निकलने के बाद गुरुवार शाम से मनोज का मोबाइल फोन नहीं उठ रहा था। उसकी बहन के अनुसार, शुक्रवार सुबह से फोन स्विच ऑफ था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे परिवार को सूचना मिली कि गोंडा में गाड़ी के अंदर मनोज का ...