समस्तीपुर, फरवरी 3 -- हसनपुर। शासन पंचायत के गोलदह गांव के वार्ड-12 स्थित एक घर में गैस सिलेंडर लिक करने से आग लग गई। सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि एमडी रहमत के घर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर लिक होने से आग लग गई। इस संबंध में अग्नि पीड़ित मो रहमत ने बताया कि देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। समय पर ग्रामीणों के सहयोग एवं दमकल के पहुंचने से आग पर काबू पाया गया। वहीं घर में रखे कपड़ा आदि जल गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.