बिहारशरीफ, मार्च 28 -- गैस सिलेंडर व दीयासलाई बच्चों की पहुंच से रखें दूर फोटो: आग बचाव : अस्थावां के नेपुरा गांव में जागरूकता अभियान में अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय लोग। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड की मालती पंचायत के नेपुरा गांव में शुक्रवार को आगलगी से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि सूखी घास, कचरा और ज्वलनशील पदार्थों को जलाने से आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। गैस सिलेंडर और माचीस को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की सलाह दी गई। मौके पर मुखिया नीलम देवी, सोनू कुमार, प्रभाकर रजक, रजनीकांत रंजन, ममता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.