सीतापुर, फरवरी 3 -- तंबौर, संवाददाता। कस्बे में बस स्टॉप के पास छोटे सिलेंडर पर लगा गैस चूल्हा बनाने के दौरान अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। जिससे दुकान पर अफरा तफरी मच गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडर में लगी आग बुझाई। बस स्टॉप पर शाबान की दुकान है। इनकी दुकान पर मंगलवार को एक ग्राहक छोटे गैस सिलेंडर में लगा चूल्हा ठीक कराने आया था। उसे ठीक करते समय अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज हुई। जिससे आग लग गई। पहले लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई तो उसे बाहर निकाल कर दमकल टीम को सूचना दी। गैस की लपटें तेज होने से बाजार में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बालू डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। राहत भरी बात यह रही कि घटना में कोई जनहा...