एटा, मार्च 20 -- कस्बा के मोहल्ला कुंजड़यान में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद घरवाले घबरा गए और घर से बाहर आ गए। एकत्रित लोगों ने कपड़ा, बोरा डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग न बुझने पर सिलेंडर को खेत में फेंक दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मोहल्ला कुजडयान निवासी अर्जुन शाक्य ने बताया कि चाट पकौड़ी का हथठेला लगाते हैं। बुधवार सुबह घर में खाना बना रहा था। अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। आग सिलेंडर तक पहुंच गई। घरवाले घबरा गए। घर के कपड़े डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग नहीं बुझ सकी, जिसके बाद घर के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला और खेत में जाकर फेंक दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर फट जाता। बड़ा हादसा हो सकता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.