मेरठ, जनवरी 1 -- जानीखुर्द। जानी ब्लॉक के कुराली गांव में बुधवार सुबह दिन निकलते ही बड़ा हादसा होने से टल गया। सिलेंडर से गैस लीक होने पर पूरे मकान में आग लग गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाकर सिलेंडर से गैस का रिसाव बंद किया। हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। कुराली गांव निवासी परवीन के पति महबूब की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। परवीन अपनी चार बेटी व एक बेटे के साथ किसी तरह परिवार की गुजर बसर कर रही है। बुधवार सुबह परवीन घर रखे गैस सिलेंडर पर बच्चों के लिए चाय बना रही थी लेकिन इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव होने पर आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आगे आकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.