चंदौली, सितम्बर 20 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा में बीते गुरुवार की शाम खाना बनाते समय सिलेंडर में आग पकड़ लिया। इस दौरान खाना बना रही महिला और एक बच्ची झुलस गई। वही आग बुझाने में एक युवक झुलस गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। परिजन झुलसे लोगों को चकिया संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। कस्बा निवासी पखंडू गुप्ता की पुत्रवधू 35 वर्षीय सीता देवी बीते गुरुवार की शाम रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। वही देखते ही देखते अचानक आग भड़क उठी और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले ली। इस दौरान सीता देवी, पांच वर्षीय सांवी गुप्ता झुलस गई। इसकी जानकारी होने पर 25 वर्षीय रामभरोस मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगा, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.