समस्तीपुर, मार्च 23 -- मोरवा। प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा दक्षिणी पंचायत में आग लगने से एक महिला साहित तीन लोग झुलस गए। वहीं दो लाख नगदी सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। झुलसी महिला की पहचान सुबोध कुमार चौधरी की पत्नी ममता देवी के रूप में की गई। जबकि अग्नि पीड़ितों में सुबोध कुमार चौधरी, विनोद कुमार चौधरी एवं प्रमोद कुमार चौधरी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबोध कुमार चौधरी के घर में लगी आग के कारण गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गैस सिलेंडर के विस्फोट से भड़की आग के कारण सुबोध कुमार चौधरी की पत्नी ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में प्रमोद कुमार चौधरी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी भी झुलस गया। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा ...