अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- अम्बेडकरगर। गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सावधानी रखना जरूरी है। जिलापूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने इन सावधानियों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर हमेशा सीधा खड़ा रखें। गैस चूल्हा सिलेंडर से कम से कम छह इंच ऊपर किसी समतल स्थान पर रखें तथा खाना हमेशा खड़ा होकर बनाएं। चूल्हें को ऐसी जगह रखें जहां बाहर से सीधी हवा न लगे, रसोई में गैस सिलेंडर के अलावा किसी अन्य ज्वलनशील वस्तुओं का प्रयोग न करें। चूल्हा जलाते समय पहले माचिस की तीली को जलाएं उसके बाद गैस ऑन करें। भोजन पकाते समय कोई अन्य कार्य न करें बल्कि चूल्हे के पास मौजूद रहें। हमेशा सूती वस्त्र/एप्रेन पहन कर खाना बनाएं। भोजन पकाते समय चूल्हे पर गर्म बर्तन को पल्लू से नहीं हमेशा पक्कड़स से पकड़ें। रात में सोते समय या बाहर जाते समय रेगुलेटर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.