संभल, मार्च 16 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में शुक्रवार की शाम चाय बनाते समय गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। जिससे चाय बना रही विवाहिता बुरी तरह से झुलसे गई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। असालतपुर जारई निवासी नेहा पत्नी मनोज शुक्रवार की शाम पांच बजे अपने घर की रसोई में गैस पर चाय बना रहीं थी। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने पर विवाहिता ने शोर मचाया। जब तक परिजन पहुंचे तब तक महिला आग की चपेट में आकर बुरी तहर झुलस चुकी थी। बुरी तहर झुलसे जाने के बाद भी परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर नहीं गए। शनिवार की सुबह हालत खराब होने पर उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.