जौनपुर, मई 14 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में मंगलवार को रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर बदलते समय लगी आग में बाप बेटी सहित तीन लोग झुलस गए। परिवार के लोगों ने भींगा कंबल व जूट का बोरा फेंक कर उनकी जान बचाई। छुलसे बाप, बेटी सहित तीनों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। उक्त गांव निवासी जयकुमार मिश्र के घर सुबह करीब 11 बजे रसोईघर में लगे सिलेंडर में गैस खत्म हो जाने पर उनकी विवाहिता पुत्री अंतिमा सिलेंडर बदलने लगी। वह नये सिलेंडर में रेग्यूलेटर लगा रही थी। उधर रेग्यूलेटर हटते ही पुराने सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। जिसे वह समझ नहीं पायी। नये सिलेंडर की पाइप चूल्हे से जोड़कर अंतिमा ने लाइटर जला दिया। इससे पुराने सिलेंडर से निकल रही गैस के चलते पूरे रसोई में आग की लपटें उठने लगी। अंतिमा के कपड़े में आग पकड़ ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.