धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता केंदुआडीह में गैस रिसाव से प्रभावित ग्रामीणों की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभावित लोगों ने कहा कि जान दे देंगे लेकिन जमीन छोड़कर यहां से नहीं जाएंगे। स्थानीय यूनियन नेता जय प्रकाश चौहान ने कहा कि यहां के लोग जान दे देंगे, लेकिन जमीन छोड़कर बेलगड़िया नहीं जाएंगे और न ही बीसीसीएल प्रबंधन की मंशा को सफल होने देंगे। सोमवार को केंदुआडीह में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि गैस रिसाव में पूरी तरह से बीसीसीएल मैनेजमेंट और डीजीएमएस जिम्मेवार है। अगर बीसीसीएल गैस रिसाव पर काबू के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो आनेवाले दिनों में पूरा पीबी एरिया एवं बीसीसीएल एरिया छह के अंतर्गत चल रही आउटसोर्सिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह से ग्रामीण बंद कर देंगे। भाजपा नेता व टाइगर फोर्स के अवधेश पासवान ने कह...