मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पाइप से गैस आपूर्ति चालू नहीं हुई और सड़क काटकर छोड़ दी गई। इससे शहरवासी हलकान हैं। शनिवार को सवा चार महीने के बाद हुई निगम बोर्ड की बैठक में गैस पाइपलाइन लगाने में आईओसीएल की कोताही को लेकर हंगामा हुआ। आईओसीएल के जेई के जवाब और बोलने के तरीके पर माहौल गरमा गया। कई पार्षद भड़क गए। आखिरकार नगर आयुक्त ने जेई निर्भय कुमार को सदन से बाहर निकाल दिया। आईओसीएल के दूसरे सीनियर अधिकारी ने बात रखी। नगर आयुक्त ने उन जगहों पर रोड रेस्टोशन का काम जल्दी करने को कहा, जहां गैस की आपूर्ति चालू हो गई है। साथ ही इस मामले में आईओसीएल और डीएम को पत्र लिखने की बात कही। तब जाकर माहौल शांत हुआ। दरअसल, मेयर निर्मला देवी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में आखिरी प्रस्ताव 'आईओसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन के काम को लेकर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.