कौशाम्बी, मार्च 9 -- नगर पालिका परिषद भरवारी में इन दिनों घरेलू गैस की घर-घर सप्लाई के लिए एक गैस कंपनी पाइप लाइन डालने का काम कर रही है। स्थानीय लोगों आरोप है कि गैस पाइप लाइन डालने के लिए संबंधित सड़क तो खोद डालते हैं, पर उसे ठीक से पाटना मुनासिब नहीं समझते। ऐसे में लोगों के घरों को गए पानी की सप्लाई के पाइप भी टूट जा रही है। इससे न केवल रास्ते पर पानी जमा हो जाता है बल्कि लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका भरवारी के नेहरू नगर पानी टंकी मोहल्ले के अनुराग चौहान, सौरभ शर्मा, आशीष शर्मा, अंशु केसरवानी, सोनू सेन, सूरज साहू, पिन्टू साहू, प्रियांशू सेन, हरी बाबू, मुस्ताक, लेखू, बब्लू आदि लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में गैस पाइप लाइन डालने वाली कंपनी ने बीते कई दिनों से बीच सड़क पर कई जगहों पर गड्ढा खोद रखा है। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.