अल्मोड़ा, मई 15 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। नगर की एलआरसाह रोड पर गुरुवार सुबह एक डेयरी शॉप में गैस पाइप फटने से आग धधक उठी। घटना में डेयरी स्वामी और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए। घनी आबादी होने हड़कंप मचा रहा। गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इसके बाद भी डेयरी संचालक को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। एलआरसाह रोड पर विशाल मार्ट के पास गोपाल सिंह निवासी पोखरखाली वर्षों से डेयरी चलाते हैं। यह डेयरी पूरे नगर में प्रसिद्ध है। रोज की तरह वह गुरुवार सुबह भी डेयरी में उत्पाद बनाने में जुटे हुए थे। इस दौरान एकाएक गैस पाइप फट गया। इससे दुकान में आग धधक उठी। आग बुझाने के चक्कर में 97 वर्षीय गोपाल सिंह और वहां काम करने वाले 36 वर्षीय रविंद्र सांगा झुलस गए। इससे डेयरी में दूध व अन्य उत्पाद लेने के लिए पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गय...