रुद्रपुर, फरवरी 22 -- सितारगंज, संवाददाता। सिडकुल बाईपास मार्ग पर गैस कैप्सूल वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी छह वर्षीय बेटी घायल हो गई। घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। रविवार सुबह पूरनपुर, पीलीभीत यूपी निवासी राहुल गुप्ता पुत्र कैलाश चंद्र गुप्ता अपनी पत्नी राखी गुप्ता और छह वर्षीय बेटी के साथ बाइक से हल्द्वानी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे सिडकुल बाईपास स्थित रजा मैरिज हॉल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे गैस कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, राखी गुप्ता का पैर बुरी तरह कुचल गया है और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.