हरिद्वार, जनवरी 16 -- धर्मनगरी हरिद्वार स्थित विश्वप्रसिद्ध हरकी पैड़ी क्षेत्र गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के पोस्टर लगाए गए हैं। लगातार उठ रही मांग के बीच ये पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में साफ लिखा है कि अहिंदुओं का प्रवेश निषेध है। ये पोस्टर हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने वाली संस्था गंगा सभा की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा गया है कि यह क्षेत्र 1916 के म्युनिसिपल एक्ट, हरिद्वार के अंतर्गत आता है और यहां अहिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। गौरतलब है कि हरकी पैड़ी सनातन धर्म और आस्था का प्रमुख केंद्र है। रोजाना यहां हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और दान पुण्य करने के लिए आते हैं। श्री गंगा सभा संस्था हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखती है। मदन मोहन मालवीय ने इस संस्था की नींव रखी थी। श्री गंगा सभा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.