पटना, मार्च 27 -- गैर रैयत किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल सकता है। इसको लेकर बिहार सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में यह बात कही। वह विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के सवाल पर सरकार का उत्तर दे रहे थे। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में दो करोड़ चार लाख पंजीकृत किसान हैं। इनमें से एक करोड़ 78 लाख रैयत किसान हैं। वहीं, 26 लाख गैर रैयत किसान हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ रैयतों के साथ गैर रैयत किसानों को भी दिया जा रहा है। मालूम हो कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार किसानों को हर चार महीने पर दो-दो हजार की सहायता राशि देती है। राशि का भुगतान सीधे किसानों के खाते में की जाती है। राशि विचलन मामले पर सदन में हंगामा अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.