मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए कि उनसे संबंधित क्षेत्र में जितने भी बिना रजिस्ट्रेशन एवं गैर मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय हैं, उन पर जुर्माना लगाए। साथ ही 70 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विकास खण्डों के खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए। स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कुल 13060 नए छात्र-छात्राओं का नामांकन होना पाया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान विकासखंड कोपागंज एवं बडरांव में 75 प्रतिशत से कम बच्चे उपस्थित पाई। इस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को बच्चों की विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.