चतरा, मार्च 24 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोमवार 24 मार्च को चतरा जिला से किसानों का जत्था अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए। दल का नेतृत्व जन संघर्ष मोर्चा चतरा के सचिव महेश बाण्डो कर रहे थे। गैर मजरूआ जमीन को लेकर कई मांगे किया गया है। इनमें गैरमजुरुआ जमीन को रैयती मान्यता देना, गैरमजुरुआ जमीन का रसीद - लागान चालू करना, भूमि बैंक को रद्द करना, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करना, वन अधिकार कानून 2006 के तहत भूमिहीनो को वन पट्टा देना, और विस्थापन -पुनर्वास आयोग का गठन करने की मांगे शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.