मधुबनी, फरवरी 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भू-स्वामी संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि मधुबनी रेलवे स्टेशन चौंक स्थित हनुमान मंदिर के पश्चिम के तालाब व गैर मजरूआ आम व खास भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश को नहीं रोका जाता है तो मार्च के प्रथम सप्ताह में समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को संगठन की ओर से इसकी जानकारी देते हुए इन्होंने बताया कि इस संबंध में डिप्टी सीएम को भी ज्ञापन भेजा गया है और इस मामले में संलिप्त होने वाले अधिकारी व कर्मी के खिलाफ भी उच्चस्तरीय जांच करने का आग्रह किया है। इन्होंने बताया कि सरकार तालाब व सरकारी भूमि को बचाने की कोशिश कर रही है और स्थानीय स्तर पर भूमि माफिया व अधिकारियों की सांठगांठ से इसे खत्म किया जा रहा है। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के सामने आम जमीन पर ...