बेगुसराय, जनवरी 19 -- नावकोठी। समकालीन अभियान के तहत नावकोठी पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी समसा पंचायत निवासी द्वारिका महतो का पुत्र सिरपत उर्फ अनिल महतो है। वह थाना कांड संख्या 15/18 का नामजद अभियुक्त था।थानाध्यक्ष ने बताया कि सिरपत उर्फ अनिल महतो लंबे समय से न्यायालय में हाजिरी नहीं दे रहा था। लगातार कोर्ट से अनुपस्थित रहने के कारण उसके विरुद्ध गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसी क्रम में उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई पूनम कुमारी साहा, रंजीत कुमार, विश्वजीत कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.