बस्ती, अक्टूबर 1 -- बस्ती। अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम शिवचन्द की अदालत ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में दो सगे भाई सहित पिता को दस-दस वर्ष सश्रम कारावास व प्रत्येक को 20 हजार रुपये अर्थदंड सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं अदा करने पर तीन माह की अतिरिक्त कारावास भुगतनी पड़ेगी। शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मीकांत द्विवेदी व वेदप्रकाश पांडेय ने अदालत में विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि रुधौली थानाक्षेत्र के टंडौठी गांव निवासी छट्टीराम शर्मा ने प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि 01 जून 2018 को पड़ोसी बालकृष्ण, पवन कुमार, रामकृष्ण लाठी-डंडा लाकर मारने लगे। मेरा बेटा मुकेश बचाने आया तो उसे भी पीटने लगे। बेटियां पूनम, नीलम व शालू बचाने आईं तो उन्हें भी मारने लगें। गंभीर रूप से घायल बेटे मुकेश की मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.