मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि 16 मार्च को धनीपट्टी गांव निवासी कुन्ती देवी ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध पति को लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व इलाज के दौरान उनकी मौत होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त धनीपट्टी गांव निवासी सुनील कुमार बिन्द को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा मामला कोल्हड़ गांव का है। गांव निवासी राजाराम बिंद ने 15 मार्च को नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध भतीजों को लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्त मेवली गांव निवासी लालजी बिन्द को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.