पटना, फरवरी 21 -- राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को 50 घंटे का अनिवार्य प्रशिक्षण देने के लिए प्रखंड संसाधन केंद्रों को सक्रिय किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सेवाकालीन प्रशिक्षण का लक्ष्य पाने के लिए इन केंद्रों पर शिक्षकों का गैर आवासीय प्रशिक्षण संचालित होगा। शिक्षकों का यह प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कराया जाना है। परिषद की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी ने बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों को जल्द सक्रिय किया जाए। इन केंद्रों की अद्यतन स्थिति के बारे में परिषद को खास फॉर्म में जानकारी देने को कहा गया है। फॉर्म में यह बताना होगा कि किस जिले के किस प्रखंड में कौन-सा संसाधन केंद्र है। वहां प्रशिक्षण के लिए कमरे, ...