अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहे नौ शिक्षकों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं, गौंडा ब्लॉक में एक सहायक अध्यापिका को हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह के अनुसार, 22 जुलाई 2025 को जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से ऐसे प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों और कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी गई थी, जो वर्षों से विद्यालयों से अनुपस्थित चल रहे हैं। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। बीईओ बिजौली द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में प्राथमिक विद्यालय बडेसरा के चतुर्थ श्रेण...