चमोली, अक्टूबर 28 -- राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस दिवस को रजत जयंती दिवस के रूप में भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भरारीसैंण विधानसभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस को रजत दिवस के रूप में भव्यता से मनाया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सरकार में मंत्री और अन्य लोगों के साथ ही राज्य निर्माण से जुड़े उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों के भी पहुंचने की सम्भावना है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को भव्यता और सामुहिक से आयोजित करने के लिए चमोली जिले में मैराथन तैयारियां की जा रहीं हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार इस सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर म...