देहरादून, मार्च 7 -- कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, जनांदोलन के नेताओं को भट्ट ने सड़कछाप नेता कहा देहरादून, मुख्य संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा शायद इस बात को समझ नहीं पा रही है कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सदन में दिया गया बयान राजनीतिक नहीं, भावनात्मक मुद्दा है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल के बयान पर गैरसैंण में हुए जनांदोलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सड़कछाप नेताओं का आंदोलन कह रहे हैं, जो बहुत आपत्तिजनक है। कांग्रेस भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में गरिमा ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने जो कुछ भी लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा के अंदर कहा, उसने पहाड़ी समुदाय को गहरा आघात पहुंचाया है। उनकी भावनाओं को बहुत चोट पहुंची है। चोट पर मरहम लगाने की बजाय, भाजपा नेतृत्व बार-बार उस पर नमक छिड़कने का का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.