अररिया, फरवरी 15 -- अररिया, निज संवाददाता जिला परिषद की पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से अररिया प्रखंड के गैयारी पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो भागलपुरी मोहल्ला जाने वाली सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू ने 11 लाख 99 हजार की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।यह सड़क मुख्य मार्ग से डॉ वसीक के घर होते हुए कोसी धार तक बनाया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्रीय जिला पार्षद शमा शहजादी उनके प्रतिनिधि मुजाहिद आलम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शगुफ्ता अज़ीम, हाजी सरफराज आलम, इश्तियाक आलम, बबलू के अलावा भागलपुरी मोहल्ला के लोग बड़ी तादाद में मौजूद थे।मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू ने कहा कि काफी दिनों से यहां के लोग इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।लोगों की मांग और ...