आगरा, जनवरी 17 -- ढोलना कोतवाली इलाके में जुए का अड्डा चलाकर जुए से मोटी रकम अर्जित करने वाले गैंगस्टर के आरोपी पर पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। अवैध रूप से अर्जित रुपये से वीरेश ने अपनी पत्नी के नाम से खेती की जमीन खरीद ली। इस मामले में गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने इसकी अर्जित सम्पति का ब्यौरा जांचा तो सम्पत्ति के बारे में पता चला। शुक्रवार को सीओ सिटी और नायब तहसीलदार की मौजूदगी ने सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सोरों कोतवाली के क्षेत्र के हरनाथपुर नगला मोती गांव के गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी की जमीन शुक्रवार को जब्त की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में संपत्ति जब्त करने के बाद यहां बोर्ड लगा दिया गया। सीओ सिटी आंचल चौहान, नायब तहसीलदार गरिम...